23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhind / ‘सुबह सोकर उठेंगी महिलाएं तो जादू से अकाउंट में आ जाएंगे 1 लाख रुपए’, राहुल गांधी का देश से बड़ा वादा

‘सुबह सोकर उठेंगी महिलाएं तो जादू से अकाउंट में आ जाएंगे 1 लाख रुपए’, राहुल गांधी का देश से बड़ा वादा

Rahul Gandhi Bhind Visit : मध्य प्रदेश के भिंड में जनसभा के दौरान राहुल गांधी का देश की महिलाओं से किया बड़ा वादा। बोले- महीने की 1 तारीख को खाते में आएंगे 8500 रुपए। राहुल गांधी बोले- खाते में जादू से आएंगे 1 लाख रुपए। पुरुषों से कहा- आप लोग नाराज मत होना, ये 8 घंटे ज्यादा काम करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Apr 2024, 5:41 PM IST

rahul gandhi bhind visit

Rahul Gandhi Bhind Visit : लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी प्रचार के लिए मंगलवार को मध्य प्रदेश के भिंड में जनसभा करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जनसभा को संबोधित करते हुए देशभर की महिलाओं से बड़ा वादा कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में I.N.D.I गठबंधन की सरकार बनते ही देशभर की महिलाओं को 'महालक्ष्मी योजना' ( Maha laxmi Scheme ) के तहत हर साल 1 लाख रूपए उनके बैंक अकाउंट में डालेंगे। उन्होंने कहा की देश की मौजूदा सरकार अगर देश के मात्र 22 उद्योगपतियों को करोड़पति बना सकती है तो हमारी सरकार देश की करोड़ो महिलाओं को लखपति बनाकर दिखाएगी।

अपने संबोधन में जहां राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी, देश के 22 उद्योगतियों और मीडिया पर भड़कते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने देश के गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मंच से कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम 'महालक्ष्मी योजना' लागू करेंगे। हम गरीब परिवारों की सूची बनाएंगे, जिसका हर परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया उनके बैंक अकाउंट में जाएगा। महिलाएं सुबह उठेंगी तो देखेंगी कि जादू से उनके अकाउंट में ये पैसा आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं अक्षय बम ? जिन्होंने एक झटके में हिलाकर रख दी कांग्रेस की जमीन

राहुल गांधी का बड़ा वादा

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने संविधान की किताब हाथ में लेते हुए कहा कि ये जनता की आत्मा है। आपको जो भी मिला है वह इस संविधान से ही मिला है, लेकिन भाजपा चाहती है कि संविधान की किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 लोग ही चलाएं, जो बीजेपी के नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें- MP Board Result : एमपी के ऐसे स्कूल जहां सभी छात्र हो गए एग्जाम में फेल, अब शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

'सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया'

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है। लेकिन पीएम मोदी ने कितने किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों का कर्ज माफ किया है ? आज देश के 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।